Categories:HOME > Car > Economy Car

2 लाख डाउन पेमेंट पर घर लाएं Maruti Dzire, जानिए कितनी बनेगी हर महीने की EMI

2 लाख डाउन पेमेंट पर घर लाएं Maruti Dzire, जानिए कितनी बनेगी हर महीने की EMI

भारतीय बाजार में मारुति की गाड़ियों की सबसे अधिक मांग है। इसको देखते हुए मारुति की ओर से काम्पेक्ट सेडान कार सेगमेंट में मारुति डिजाइर को आफर किया जाता है। निर्माता की ओर से आफर की जाने वाली इस सेडान कार के बेस वेरिएंट को अगर खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट देने के बाद हर महीने कितने रुपये की ईएमआई देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

मारुति डिजाइर की कीमत


मारुति की ओर से डिजाइर के बेस वेरिएंट के तौर पर LXI को ऑफर किया जाता है। निर्माता इस Compact Sedan Car के बेस वेरिएंट को 6.25 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवा रही है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 6.25 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन टैक्स और आरटीओ की कीमत भी देनी होगी। इस कार को खरीदने के लिए करीब 46 हजार रुपये आरटीओ, करीब 39 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 7.17 लाख रुपये हो जाती है। अगर Maruti Dzire के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 5.17 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 5.17 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 8315 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।


इतनी महंगी पड़ेगी कार


अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 5.17 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 8315 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Dzire के बेस वेरिएंट के लिए करीब 1.81 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 8.98 लाख रुपये देंगे।


इनसे होता है मुकाबला


मारुति की ओर से नई जेनरेशन डिजायर को कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Aura, Honda Amaze, Tata Tigor जैसी कॉम्पैक्ट सेडान कारों के साथ होता है। इसके अलावा इसे कुछ प्रीमियम हैचबैक कारों और कॉम्पैक्ट एसयूवी से भी कीमत के मामले में चुनौती मिलती है।

@ये हैं 5 बेस्ट यूज्ड Dual Dirt Bike

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab