Maruti Suzuki ने S Cross को छोड सभी Cars की कीमतें बढाई
देश की सबसे बडी कारमेकर कंपनी मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने हाल ही लॉन्च प्रीमियम
क्रॉसओवर एस क्रॉस ( S Cross) को छोडकर अपने सभी प्रोडक्ट्स की कीमतें तीन से नौ हजार
रूपए तक बढा दी है। मारूति (Maruti) ने इसके पीछे डीलर मार्जिन में हुए बदलाव और कुछ
दूसरे कारणों का हवाला दिया है। कीमतों में यह बढोतरी 11 अगस्त से लागू
होगी।
मारूति (Maruti) दूसरी कार कंपनी है, जिसने जिसने हालिया महीनों में अपनी
गाडियों के दाम बढाए हैं। ह्युंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने स्पोट्र्स यूटिलिटी विकल क्रेटा (SUV Creta) को छोड जुलाई के आखिर में अपने प्रोडक्ट के दाम 30 हजार रूपए तक
बढाए थे। मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) के प्रवक्ता ने कहा कि कीमतों में की गई बढोतरी 11
अगस्त से प्रभावी है और यह बात उसी दिन डीलर्स को बता दी गई थी।
हालिया समय
में कमोडिटी के प्राइसेज अनुकूल होने के बावजूद मारूति (Maruti) द्वारा दाम बढाए
जाने पर विश्लेषकों ने हैरानगी जताई है। मारूति (Maruti) ने यह बढोतरी ऎसे समय में
की है, जब कंपनी ने मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 16.7 फीसदी का
शानदार मार्जिन हासिल किया। मार्जिन में हुई यह बढोतरी पिछले एक दशक में
सबसे ज्यादा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि कीमत बढने का डिमांड पर
बहुत कम असर होगा, क्योंकि फेस्टिव सीजन के पहले ही डिस्काउंट्स की शुरूआत
होगी। अप्रैल-जुलाई के दौरान ओवरऑल ऑटोमोटिव मार्केट की ग्रोथ 7 फीसदी रही
है। हालांकि, मारूति (Maruti) ने इस अवधि के दौरान 15 फीसदी की मजबूत ग्रोथ हासिल
की और मौजूदा वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में 4.16 लाख कारें (Cars) बेचीं।
उल्लेखनीय है कि मारूति (Maruti) फिलहाल एंट्री लेवल कार ऑल्टो 800 (Alto 800) से लेकर प्रीमियम
क्रॉसओवर एस क्रॉस (S Cross) तक बेच रही है, जिनकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 2.52
लाख से 13.74 लाख रूपए तक है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































