BMW की नई 2016 Mini Clubman Car का अनावरण
BMW कंपनी ने अपनी नई 2016 Mini Clubman car का अनावरण (unveil)
किया। मिनी ने पिछले साल जिनेवा मोटर शो में क्लबमैन कॉन्सेप्ट का अनावरण
किया था। क्लबमैन से पहले मिनी के पोर्टफोलियो में कंट्रीमैन सबसे विशाल
मॉडल था।
क्लबमैन का नया संस्करण 4254 मिलीमीटर लंबा व 1800 मिमी चौडा है, जो पहले
वाले की तुलना में 158 मिमी ज्यादा लंबा और 10 मिमी ज्यादा चौडा है। यह
पूर्ववर्ती मॉडलों की तुलना में काफी बडा है।
हालांकि आकार में बढोतरी होने
इसके वजन में भी 155 किलोग्राम का इजाफा हो गया है।
क्लबमैन में छह दरवाजे हैं, जिनमें पीछे दोनों ओर दरवाजे भी शामिल हैं।
लुक्स में भी यह मॉडल शानदार है। आगे की ओर विशाल सिंगल यूनिट ग्रिल है,
जिनका साथ दोनों ओर लगे वृत्ताकार हैडलैंप दे रहे हैं। सभी मिनी डिजाइन की
तरह क्लबमैन की भी राउंड बॉडी है। पीछे की ओर टेललाइट्स आडी हैं, जबकि पहले
ये खडी थी।
आगे की दो सीट के बीच इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा हुआ है।
डैशबैश पुराने मॉडल्स की जैसे ही है, जो अभी बाजार में हैं। हर तरफ आकार
बढने से कार के अंदर भी जगह बढी है। भारत में मिनी फिलहाल कूपर और
कंट्रीमैन मॉडल ही बेच रही है और अभी इसके देश में लॉन्च करने की संभावना
नहीं है।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























