बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपनी थर्ड जेनरेशन बीएमडब्ल्यू एक्स1 लॉन्च की
नई दिल्ली | लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ने शनिवार को भारत में उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू एक्स1 स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल (एसएवी) लॉन्च किया।
बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट चेन्नई में स्थानीय रूप से उत्पादित, कार 45,90,000 रुपये (पेट्रोल) और 47,90,000 रुपये (डीजल) की शुरुआती कीमतों पर आती है और कंपनी के डीलरशिप नेटवर्क और इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग के लिए उपलब्ध है।
कंपनी ने कहा कि बीएमडब्ल्यू एक्स1 (डीजल) की डिलीवरी मार्च से और बीएमडब्ल्यू एक्स1 (पेट्रोल) की डिलीवरी जून से शुरू होगी।
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने एक बयान में कहा, "ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू एक्स1 अपने शक्तिशाली बिल्ड और विशिष्ट मस्कुलर डिजाइन के साथ इसकी क्लास और बढ़ाती है। इंटीरियर प्रभावशाली रूप से आधुनिक और डिजिटल है, जो उन्नत कनेक्टिविटी और उपयोग में शानदार आसानी से चिह्न्ति है। यह सब, अभी भी सबसे फुर्तीली लक्जरी स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल होने के बावजूद, एक्स1 की सफलता को उच्च स्तर तक ले जाने के लिए बाध्य है।"
थर्ड जेनरेशन की ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू एक्स1 लक्जरी एसएवी में कई नई विशेषताएं हैं, जिनमें हाई बीम असिस्टेंट के साथ अडैप्टिव एलईडी हेडलाइट्स, बीएमडब्ल्यू कव्र्ड डिस्प्ले के साथ बीएमडब्ल्यू लाइव कॉकपिट प्लस, रिमोट फंक्शन के साथ माई बीएमडब्ल्यू ऐप, कम्फर्ट एक्सेस के साथ डिजिटल की प्लस, पाकिर्ंग और रिवर्सिग असिस्टेंट, एक्टिव सीट्स, इंस्ट्रूमेंट पैनल लक्जरी, हारमोन कार्डन ऑडियो सिस्टम और भी बहुत कुछ शामिल हैं।
इसके अलावा, कंपनी ने उल्लेख किया कि बीएमडब्ल्यू एक्स1 (डीजल) 8.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ती है, जबकि बीएमडब्ल्यू एक्स1 (पेट्रोल) 9.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ती है।(आईएएनएस)
Related Articles
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स































