Categories:HOME > Car > Electric Car

मारुति सुजुकी ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक SUV e-VITARA, BaaS मॉडल के साथ 10.99 लाख से शुरुआती कीमत

मारुति सुजुकी ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक SUV e-VITARA, BaaS मॉडल के साथ 10.99 लाख से शुरुआती कीमत

भारत की अग्रणी कार निर्माता Maruti Suzuki ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV e VITARA को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी BaaS प्राइस) रखी है। इस मॉडल में बैटरी की कीमत अलग रखी गई है, जिसके तहत ग्राहकों को 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा।

कंपनी के अनुसार, यह SUV भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यात्रा में एक अहम पड़ाव है। e-VITARA एक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) है, यानी यह पूरी तरह बिजली से संचालित होगी।


BaaS मॉडल क्या है?


BaaS (Battery-as-a-Service) मॉडल में ग्राहक को बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं देनी होती। वाहन की कीमत अलग होती है और बैटरी के लिए किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाता है। इससे शुरुआती खर्च कम हो जाता है और इलेक्ट्रिक कार खरीदना ज्यादा किफायती बनता है।


e-VITARA को पहली बार Bharat Mobility Auto Expo 2025 में पेश किया गया था। मारुति सुजुकी इस मॉडल को भारत में बनाकर 200 से ज्यादा देशों में निर्यात करने की योजना रखती है।


बुकिंग और ओनरशिप सुविधाएं


ग्राहक e-VITARA की जानकारी, टेस्ट ड्राइव और बुकिंग के लिए NEXA शोरूम या वेबसाइट का रुख कर सकते हैं। बुकिंग राशि 21,000 रुपये रखी गई है। कंपनी लंबी वारंटी, भरोसेमंद चार्जिंग नेटवर्क और आसान ओनरशिप मॉडल की पेशकश कर रही है। कुछ ऑफर्स में होम चार्जर और इंस्टॉलेशन की सुविधा भी शामिल है।


डिजाइन और डायमेंशन


e-VITARA का डिजाइन क्लीन और मॉडर्न है। इसकी लंबाई 4,275mm, चौड़ाई 1,800mm, ऊंचाई 1,640mm और व्हीलबेस 2,700mm है। यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में आती है और केबिन में पर्याप्त स्पेस देती है।


भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Creta EV, Tata Curvv EV और MG Windsor EV से होगा।


प्रीमियम इंटीरियर और फीचर्स



SUV के अंदर 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा वेंटिलेटेड सीट्स, मल्टी-कलर एंबियंट लाइटिंग, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फिक्स्ड ग्लास सनरूफ और Harman-ट्यून ऑडियो सिस्टम इसे प्रीमियम बनाते हैं।


बैटरी, पावर और रेंज


e-VITARA में 3-in-1 इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम दिया गया है। यह दो बैटरी विकल्पों में आएगी-


49kWh बैटरी: 144hp पावर और 189Nm टॉर्क


61kWh बैटरी: 174bhp पावर (FWD)


टॉप वेरिएंट की रेंज 543km से ज्यादा बताई गई है, जो इसे सेगमेंट की सबसे लंबी रेंज वाली EVs में शामिल करती है।


सेफ्टी फीचर्स


सुरक्षा के लिहाज से इसमें 7 एयरबैग, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, e-Call इमरजेंसी फीचर और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

@देश में पाॅपुलर हैं 150cc की ये मोटरसाइकिलें

Tags :

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab