Categories:HOME > Car > Electric Car

Xiaomi SU7 ने रचा इतिहास: 2.65 लाख किमी चलने के बाद भी 94% बैटरी हेल्थ, EV दुनिया हैरान

Xiaomi SU7 ने रचा इतिहास: 2.65 लाख किमी चलने के बाद भी 94% बैटरी हेल्थ, EV दुनिया हैरान

चीन की टेक दिग्गज कंपनी Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 ने अपनी बैटरी परफॉर्मेंस से पूरी दुनिया को चौंका दिया है। महज 18 महीनों में 2,65,000 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करने के बावजूद इस इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हेल्थ करीब 94–94.5% दर्ज की गई है, जो इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) इंडस्ट्री के लिए एक नया बेंचमार्क माना जा रहा है।


यह रिकॉर्ड चीन के रहने वाले मिस्टर फेंग ने बनाया है, जिन्होंने अपनी Xiaomi SU7 Pro को पिछले डेढ़ साल में औसतन हर दिन 600 किलोमीटर चलाया। यह दूरी लगभग दिल्ली से लखनऊ के बराबर है। आमतौर पर इतनी ड्राइविंग लोग 8 से 10 साल में पूरी करते हैं, लेकिन मिस्टर फेंग ने इसे सिर्फ 18 महीनों में पूरा कर दिखाया।



सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 500 से ज्यादा चार्ज साइकल और इतनी भारी रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग के बाद भी बैटरी लगभग नई जैसी परफॉर्म कर रही है। आम धारणा यह है कि ज्यादा चार्जिंग और ज्यादा रनिंग से EV बैटरी तेजी से खराब होती है, लेकिन Xiaomi SU7 ने इस सोच को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है।


टेस्ला के अनुमान से कहीं बेहतर प्रदर्शन


EV सेक्टर में बैटरी लाइफ को लेकर Tesla जैसी कंपनियों का अनुमान है कि लगभग 1.6 लाख किलोमीटर के बाद बैटरी क्षमता 70% तक रह जाती है। इसके उलट Xiaomi SU7 ने उससे कहीं ज्यादा दूरी तय करने के बाद भी महज 5.5% बैटरी क्षमता ही खोई है। यही वजह है कि Xiaomi SU7 की तुलना अब सीधे दुनिया की टॉप EV कंपनियों से की जा रही है।


ईंधन खर्च में 12 लाख रुपये की बचत


मिस्टर फेंग के मुताबिक, अगर यही दूरी वह पेट्रोल कार से तय करते, तो उन्हें भारी ईंधन खर्च उठाना पड़ता। इलेक्ट्रिक कार की वजह से उन्होंने अब तक करीब 12 लाख रुपये (1 लाख युआन) की सीधी बचत की है। यह आंकड़ा दिखाता है कि EV न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर हैं, बल्कि लंबे समय में आर्थिक रूप से भी फायदेमंद साबित होते हैं।


6 लाख किलोमीटर का अगला लक्ष्य


मिस्टर फेंग यहीं रुकने वाले नहीं हैं। उनका लक्ष्य है कि अगले 3 साल में इसी Xiaomi SU7 को 6 लाख किलोमीटर तक चलाया जाए। अगर वह ऐसा कर लेते हैं, तो इतनी कम अवधि में इतनी ज्यादा दूरी तय करने वाले दुनिया के पहले EV मालिकों में उनका नाम दर्ज हो सकता है।


शाओमी की इंजीनियरिंग पर मुहर



मोबाइल फोन और स्मार्ट गैजेट्स के लिए मशहूर शाओमी के लिए यह उसकी पहली इलेक्ट्रिक कार है। इतनी भारी टेस्टिंग और रियल-वर्ल्ड इस्तेमाल के बाद भी बैटरी का शानदार प्रदर्शन कंपनी की इंजीनियरिंग क्षमता को दर्शाता है। खुद शाओमी के सीईओ Lei Jun ने भी इस उपलब्धि को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे कंपनी और EV सेक्टर दोनों के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।


Xiaomi SU7 की यह कामयाबी न सिर्फ शाओमी को EV मार्केट में मजबूती से स्थापित करती है, बल्कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी लाइफ को लेकर लोगों की सोच भी बदल सकती है।

@महिलाओं को पसंद है ये टाॅप 6 स्टाइलिश स्कूटर

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab