Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार Luce: विंटेज डिज़ाइन के साथ हाई-टेक फीचर्स
भारत और दुनिया भर में Ferrari का नाम सुपरकार निर्माण के मामले में अलग ही पहचान रखता है। हाल ही में निर्माता ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Ferrari Luce पेश की है, जो पुरानी फरारी कारों के विंटेज लुक को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ती है।
Ferrari ने इस कार में बड़ी टचस्क्रीन के बजाय फिजिकल बटन और एनालॉग मीटर का उपयोग किया है। इसमें स्पीडोमीटर, पावर डायल और ड्राइवर डायल भी एनालॉग रखे गए हैं। इस डिजाइन से कार में मॉडर्न होते हुए भी पुराने जमाने की फरारी की भावना झलकती है।
प्रमुख फीचर्स:
फिजिकल बटन और एनालॉग मीटर: आधुनिक डिजिटल फीचर्स के बजाय पुराने जमाने की तरह फिजिकल कंट्रोल दिए गए।
ADAS और क्रूज़ कंट्रोल: सुरक्षा और ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम।
स्टेयरिंग-माउंटेड कंट्रोल: वाइपर, सस्पेंशन मोड्स और इंडिकेटर बटन स्टेयरिंग पर ही।
कंट्रोल पैनल स्क्रीन: मैप, मीडिया सेटिंग्स, बैटरी और मोटर पावर की जानकारी।
Ferrari ने यह कार विंटेज लुक के साथ आधुनिक फीचर्स देने की कोशिश की है, जिससे यह नए जमाने की कारों की तरह भी अनुभव देती है। निर्माता ने अभी केवल कार के इंटीरियर के कुछ हिस्से ही पेश किए हैं और पूरी जानकारी मई 2026 में कार के लॉन्च के समय मिल पाएगी।
Related Articles
जुलाई में Kia Carens Clavis EV खरीदने का सुनहरा मौका, ₹2 लाख तक की छूट के साथ मिल रहे कई आकर्षक ऑफर्स
































