Categories:HOME > Car > Electric Car

टाटा कर्व का नया टेस्ट मॉडल आया नजर, CNG या फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट लॉन्च होने के संकेत

टाटा कर्व का नया टेस्ट मॉडल आया नजर, CNG या फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट लॉन्च होने के संकेत

टाटा कंपनी ने टाटा कर्व को देश में लान्च किया था, हाल में इसकी कूपे-स्टाइल SUV का एक टेस्टिंग मॉडल देखा गया है। भारक में कर्व पहले से ही पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक विकल्पों के साथ मौजूद है। इस नए टेस्टिंग मॉडल के देखे जाने से अब TATA Curvv के CNG या फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट की उम्मीद लगाई जा रही है।


फ्लेक्स फ्यूल



TATA Curvv का टेस्टिंग मॉडल कवर के साथ देखा गया है। भारत सरकार देश में Ethanol के ज्यादा मिश्रण को बढ़ावा दे रही है और हाल ही में E85 फ्लेक्स फ्यूल लॉन्च किया गया था। भारत में वाहन निर्माताओं ने E85 के अनुकूल गाड़ियों को बनाना शुरू कर दिया है। टू-व्हीलर सेगमेंट में कुल 4- Flex Fuel मोटरसाइकिल मॉडल के साथ इसमें आगे है। वहीं, फोर-व्हीलक सेगमेंट में अभी देश में सिर्फ Wagon R ही उपलब्ध है। हाल ही में, टेस्टिंग के दौरान TATA Altroz और TATA Punch के प्रोटोटाइप देखे गए थे। अब TATA Curvv के देखे जाने से यह संभावना लगाई जा रही है कि कंपनी देश में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल लॉन्च करने की योजना बना रही है।


कंपनी ने हाल ही में यह साफ किया है कि वह अपनी 4-मीटर से लंबी कारों से CNG वेरिएंट लॉन्च करेगा। इसलिए, यह भी एक संभावना है कि ब्रांड TATA Curvv का CNG वेरिएंट लॉन्च करने की योजना बना रहा हो। जैसा कि ऊपर बताया गया है, कर्व पहले से ही पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक विकल्पों के साथ उपलब्ध है।


नया विकल्प और तकनीक


CNG वेरिएंट आने से उन ग्राहकों के लिए विकल्प बढ़ जाएंगे जो CNG इंजन के साथ सी-सेगमेंट SUV खरीदना चाहते हैं। ब्रांड की ज्यादातर CNG गाड़ियों की तरह, TATA Curvv के भी i-CNG ट्विन-सिलिंडर तकनीक के साथ भी आने की उम्मीद है।

@Made in India-Kwid अब जाएगी दक्षिणी अफ्रिका, भूटान और बांग्लादेश

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab