Categories:HOME > Car > Economy Car

दूसरे ही महीने में टॉप-10 SUVs में शामिल हुई टाटा सिएरा, बाजार में मचाया धमाल

दूसरे ही महीने में टॉप-10 SUVs में शामिल हुई टाटा सिएरा, बाजार में मचाया धमाल

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Tata Motors की नई पेशकश टाटा सिएरा SUV ने लॉन्च के साथ ही शानदार प्रदर्शन किया है। बिक्री शुरू होने के दूसरे ही महीने में टाटा सिएरा देश की टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs की सूची में जगह बनाने में सफल रही है। जनवरी महीने में सिएरा की कुल 7,003 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, जिसके साथ यह छठे स्थान पर रही।


खास बात यह रही कि सिएरा महज 27 यूनिट्स के अंतर से मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से पीछे रह गई, जिसे जनवरी में 7,030 ग्राहकों ने खरीदा। इससे साफ है कि नई SUV होने के बावजूद सिएरा ने मजबूत पकड़ बना ली है।



बड़े ब्रांड्स को छोड़ा पीछे



जनवरी की बिक्री के आंकड़ों में टाटा सिएरा ने कई जानी-मानी और स्थापित SUVs को पीछे छोड़ दिया। इनमें होंडा एलिवेट, टाटा कर्व, फॉक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर जैसी गाड़ियां शामिल हैं।


टॉप-10 SUVs की सूची में पहले स्थान पर हुंडई क्रेटा, दूसरे पर मारुति विक्टोरिस, तीसरे पर किआ सेल्टोस और चौथे स्थान पर टोयोटा हाइराइडर रही।



कीमत और पोजिशनिंग



टाटा सिएरा की डिलीवरी 15 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये रखी गई है। इस कीमत के साथ सिएरा मिड-रेंज SUV सेगमेंट में उन ग्राहकों को टारगेट कर रही है, जो प्रीमियम फीचर्स के साथ दमदार डिजाइन और सेफ्टी चाहते हैं। कड़े मुकाबले वाले इस सेगमेंट में सिएरा का रेट्रो-स्टाइल डिजाइन और आधुनिक तकनीक का मेल इसे अलग पहचान देता है।



डिजाइन और वेरिएंट



नई सिएरा कुल 7 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका डिजाइन पुराने सिएरा मॉडल की याद दिलाता है, लेकिन इसमें आधुनिक टच और फ्यूचरिस्टिक एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। बड़ा केबिन, चौड़ी बॉडी और मजबूत रोड प्रेजेंस इसे युवाओं के साथ-साथ फैमिली कार के तौर पर भी आकर्षक बनाते हैं।



फीचर्स में सबसे आगे



2025 टाटा सिएरा को कंपनी की सबसे ज्यादा फीचर-लोडेड SUVs में गिना जा रहा है। इसमें



12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट)


10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले


फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग 12.3 इंच की स्क्रीन


पैनोरमिक सनरूफ


वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स


12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम


ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल


कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी


रेन-सेंसिंग वाइपर्स


मैनुअल बॉस मोड


की-लेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप


सेफ्टी पर खास फोकस


सुरक्षा के लिहाज से टाटा सिएरा में लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUVs में शामिल करता है। इसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।


बाजार में मजबूत शुरुआत



ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि टाटा सिएरा की यह शुरुआती सफलता दिखाती है कि ग्राहक अब डिजाइन के साथ-साथ एडवांस फीचर्स और सेफ्टी को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले महीनों में सिएरा बिक्री के आंकड़ों में और ऊपर पहुंच सकती है।

@माइलेज के साथ सस्ती बाइक चाहिए, ये हैं 40 हजार से कम कीमत की मोटरसाइकिलें

Tags :

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab