Categories:HOME > Car > Economy Car

स्पीति की ऊंचाइयों पर टेस्टिंग के दौरान दिखी Mahindra Vision S, जल्द हो सकती है लॉन्च

स्पीति की ऊंचाइयों पर टेस्टिंग के दौरान दिखी Mahindra Vision S, जल्द हो सकती है लॉन्च

महिंद्रा अपनी आगामी एसयूवी Mahindra Vision S की टेस्टिंग देश के अलग-अलग हिस्सों में कर रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में इस एसयूवी को हिमाचल प्रदेश के स्पीति क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाकों में परीक्षण करते हुए देखा गया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी अपनी इस नई ऑफ-रोड एसयूवी को लॉन्च के लिए तेजी से तैयार कर रही है।


स्पोर्टी और दमदार ऑफ-रोड डिजाइन



टेस्टिंग के दौरान दिखी SUV पूरी तरह से कैमोफ्लाज से ढकी हुई थी, लेकिन इसके कई प्रमुख डिजाइन एलिमेंट्स नजर आए। इसमें रेक्टेंगुलर LED हेडलाइट्स, वर्टिकल स्लैट्स, मजबूत फ्रंट बंपर, चौड़े व्हील आर्च, मस्कुलर शोल्डर लाइन्स और पीछे की ओर टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील देखने को मिला। इसका डिजाइन काफी हद तक कंपनी द्वारा पेश किए गए Vision S Concept से मेल खाता है।



मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स



Mahindra Vision S के इंटीरियर में नया स्टीयरिंग व्हील, ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और मल्टीपल ड्राइव मोड्स जैसे आधुनिक फीचर्स मिलने की संभावना है।



मल्टी-पावरट्रेन प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार



महिंद्रा ने पहले ही जानकारी दी थी कि Vision S को कंपनी के नए NU_IQ मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक सभी तरह के पावरट्रेन को सपोर्ट करेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इंजन, बैटरी या पावर आउटपुट से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।


ऑफ-रोड एसयूवी सेगमेंट में होगी एंट्री



ऑटो विशेषज्ञों का मानना है कि Mahindra Vision S को एक दमदार ऑफ-रोड एसयूवी के रूप में पेश किया जाएगा। स्पीति जैसे कठिन इलाकों में टेस्टिंग इस बात का संकेत है कि कंपनी इसकी ऑफ-रोड क्षमता और प्रदर्शन को अंतिम रूप देने में जुटी है।

@क्या है स्कूटर की कहानी, जानें हमारी जु़बानी

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab