Categories:HOME > Car > Economy Car

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की कारें, कीमतों में 30 हजार रुपये तक होगी बढ़ोतरी

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की कारें, कीमतों में 30 हजार रुपये तक होगी बढ़ोतरी

अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और वो भी मारुति सुजुकी कार लेना चाह रहे हैं तो जुलाई में ही खरीद लीजिए। क्योंकि कंपनी अगस्त में विभिन्न माडलों की कीमतों में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी का कहना है कि लगातार बढ़ रही उत्पादन लागत और महंगाई के दबाव के कारण यह फैसला लिया गया है। हालांकि, कंपनी का दावा है कि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम रखने की कोशिश की गई है। 

मॉडल के हिसाब से अलग बढ़ोतरी:


किस मॉडल पर कितने रुपये बढ़ेंगे, इसका सटीक आंकड़ा मॉडल दर मॉडल अलग-अलग होगा। पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में सेडान, छोटी गाड़ियां और एसयूवी शामिल हैं। इनमें शुरुआती स्तर की S-Presso से लेकर प्रीमियम यूटिलिटी व्हीकल Invicto शामिल हैं, जिनकी एक्स-शोरूम कीमतें 3.5 लाख रुपये से लेकर 28.70 लाख रुपये के बीच हैं।


कार कंपनी ने गाड़ियां महंगी करने की यह बताई वजह


कंपनी के मुताबिक, लागत के बढ़ते बोझ को खुद वहन करने के बावजूद कीमतें बढ़ाना उसकी मजबूरी बन गया है। कंपनी ने बताया कि लगातार बढ़ती इनपुट लागत, मुद्रास्फीति के ऊंचे स्तर और प्रतिकूल लागत माहौल के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। मारुति ने स्पष्ट किया कि पिछले कुछ महीनों में उसने लागत में कटौती के उपायों के जरिए इस प्रभाव को कम करने की हर संभव कोशिश की। लेकिन अब बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है। कंपनी का कहना है कि वह यह सुनिश्चित कर रही है कि इस बढ़ोतरी का असर ग्राहकों पर कम से कम पड़े।


पश्चिम एशिया संघर्ष का असर



रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष ने वैश्विक व्यापार मार्गों और ऊर्जा बाजारों को बाधित कर दिया है। जिससे प्रमुख इनपुट सामग्रियों की कीमतें बढ़ गई हैं और कंपनियों को ग्राहकों पर यह बोझ डालना पड़ रहा है।

@देश में पाॅपुलर हैं 150cc की ये मोटरसाइकिलें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab