Kia Syros EV लॉन्च: 526KM की रेंज, Level-2 ADAS और 30-इंच ट्रिनिटी स्क्रीन के साथ एंट्री
किआ की ओर से नई ईवी के तौर पर Kia Syros EV को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। कितनी दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। किआ की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई ईवी के तौर पर Kia Syros EV को लॉन्च कर दिया गया है। इससे पहले इस एसयूवी के फीचर्स और रेंज की जानकारी को सार्वजनिक कर दिया गया था।
ऐसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, टाइगर फेस फ्रंट ग्रिल, 17 इंच अलॉय व्हील्स, स्क्डि प्लेट, रूफ रेल, 30 इंच ट्रिनिटी स्क्रीन, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, आठ स्पीकर का हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, वायरलैस फोन चार्जर, वेंटिलेटिड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, डैशकैम, चार्जिंग पोर्ट, 16 लीटर फ्रंक स्पेस, Level-2 ADAS, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को दिया गया है।
इतनी है रेंज
किआ की ओर से सिरोस ईवी को दो बैटरी के विकल्प के साथ ऑफर किया गया है। जिसमें 42 और 51.4 kWh की क्षमता की बैटरी के विकल्प दिए गए हैं। जिससे इसे 526 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से इसे 171 पीएस की पावर मिलती है।
इतनी है कीमत
किआ की ओर से इस ईवी को भारत में 13.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 20 लाख रुपये रखी है। इस ईवी की डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू की जाएगी। BaaS के साथ इस ईवी को भारत में 7.99 लाख रुपये की कीमत पर ऑफर किया गया है। जिसके बाद प्रति किलोमीटर 3.3 रुपये की दर से भुगतान करना होगा।
@रफ्तार की बादशाह हैं ये टाॅप 5 कारें, मर्सिडीज़, पोर्श भी हैं पीछे


































