Categories:HOME > Car > Economy Car

भारत में लॉन्च होगी Mercedes-AMG E 53, 612 HP तक की पावर और 280 किमी/घंटा की टॉप स्पीड

भारत में लॉन्च होगी Mercedes-AMG E 53, 612 HP तक की पावर और 280 किमी/घंटा की टॉप स्पीड

मर्सिडीज बेन्ज के द्वारा कल AMG E 53 को लॉन्च किया जाएगा। इसमें किस तरह के फीचर्स और इंजन को दिया जा सकता है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। मर्सिडीज बेंज की ओर से भारतीय बाजार में नई कार के तौर पर नई एएमजी ई53 को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी को कल भारत में औपचारिक तौर पर ऑफर कर दिया जाएगा।

ये होगी खासियत


इस कार को सामान्य ई क्लास के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी लुक के साथ ऑफर किया जाएगा। जिसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, इलूमिनेटिड ग्रिल, बूट लिड स्पॉयलर, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14.4 इंच टचस्क्रीन, बर्मेस्टर ऑडियो सिस्टम, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलैस चार्जर, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 360 डिग्री कैमरा, एएमजी सीट्स जैसे कई फीचर्स शामिल होंगे।


इतना दमदार इंजन


निर्माता की ओर से इस कार में तीन लीटर की क्षमता का प्लग इन हाइब्रिड इंजन दिया जाएगा। जिससे इस कार को 585 हॉर्स पावर और 750 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ नौ स्पीड ट्रांसमिशन भी मिलेगा। गाड़ी में 4मैटिक ऑल व्हील ड्राइव को भी दिया जाएगा। इसमें एएमजी प्लस पैकेज को भी दिया जा सकता है। जिससे इस कार को 612 हॉर्स पावर मिल सकती है। इससे यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को 3.8 सेकेंड में पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 280 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी।


इतनी होगी कीमत



मर्सिडीज की ओर से इस गाड़ी के लॉन्च के समय ही सही कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इसे भारत में दो करोड़ रुपये के आस पास की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा सकता है।


इनसे होगा मुकाबला


भारतीय बाजार में मर्सिडीज की एएमजी ई53 का सीधा मुकाबला BMW M5 और पोर्श पैनामेरा जैसी कारों के साथ होगा।

@Maruti की इस कार का माइलेज है 48 किमी प्रति लीटर

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab