अनाउंस हुई दिल्ली Auto Expo 2016 की तारीख
नई दिल्ली। दिल्ली में होने वाली Auto Expo को मिल रहे अच्छे रेस्पांस
के चलते इस बार भी दिल्ली Auto Expo 2016 की तारीखें अनाउंस कर दी गई है।
इस Expo का आयोजन 5 फरवरी से लेकर 9 फरवरी 2016 के बीच ग्रेटर नोएडा के
Expo Mart and Center में किया जाएगा। वहीं, कॉम्पोनेंट शो का आयोजन
दिल्ली के प्रगति मैदान में 4 फरवरी से लेकर 7 फरवरी के बीच किया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले Auto Expo (2014) के दौरान 26 ग्लोबल लॉन्च
किए गए थे, वहीं करीब 500 गाडियों को डिस्प्ले किया गया था। प्रतिदिन करीब 1
लाख लोग इस Expo में पहुंचे थे। कॉम्पोनेंट शो 2014 में भी 1100
कंपनियों ने हिस्सा लिया था।
Auto Expo 2016 के दौरान कई भारतीय कंपनियों के साथ-साथ कई
विदेशी कार कंपनियां भी अपने नए प्रोडक्ट्स के प्रदर्शन की तैयारी कर रहीं
हैं। आगामी Auto Expo को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि ये Expo पूर्व
2014 के Auto Expo से और ज्यादा बेहतर होगा।
Related Articles
Toyota Innova Hycross Hybrid: 1000 KM टेस्ट ड्राइव के बाद जानिए, फैमिली के लिए कितनी सही है यह 7-सीटर एमपीवी
































