हाॅट हैचबैक सेगमेंट में कितनी भारी पड़ेगी मारूति बलेनो-RS
इंजन स्पेक्स से शुरू करते हैं। बलेनो-RS में 1.0 लीटर बूस्टरजेट इंजन लगा है जो 110bhp की पावर और 170Nm का टाॅर्क जनरेट करती है। बात करें प्रतियोगियों की तो पोलो GT में 1.2 लीटर टीएसआई और अबर्थ पुंटो में 1.4 लीटर T-Jet पेट्रोल इंजन लगा है, जो बलेनो से अधिक दमदार हैं। पावर पर गौर करें तो पोलो GT पावर के मामले में थोड़ी पिछली हुई, जबकि पुंटो लीड पर है। वहीं टाॅर्क के मामले में पुंटो टाॅप पर और पोलो GT हल्की सी बढ़त पर है। यहां पुंटो में 5-स्पीड मैनुअल और पोलो GT में 7-स्पीड डीएसजी आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स दिया गया है, जबकि बलेनो-RS में फिलहाल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन आने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो पोलो यहां लीड पर होगी। माइलेज में भी पोलो लीड पर है, जबकि पुंटो को बलेनो-RS पर थोड़ी सी बढ़त मिलेगी।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































