Hyundai का Delight आॅफर, मिलेगा 2 लाख तक कैश डिस्काउंट
ऊपर दी गई टेबल में डिस्काउंट की पूरी जानकारी दी गई है। सबसे पहले बात करते हैं हुंडई की एंट्री लेवल हैचबैक ईयाॅन की। ईयाॅन पर 55,000 रूपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों को 5 हजार का अतिरिक्त डिस्काउंट है। कुल मिलाकर 60 हजार रूपए का डिस्काउंट यहां दिया गया है। यह डिस्कांउट ईयाॅन के सभी वेरिएंट के लिए है। इसी तरह i10 के सभी वेरिएंट पर 48 हजार के कैश डिस्काउंट के अलावा पांच हजार रूपए का डिस्काउंट सरकारी कर्मचारियों के लिए है। इसी तरह ग्रैंड i10, एक्सेंट और हुंडई वरना पर भी 40,000 रूपए से लेकर एक लाख रूपए तक का डिस्काउंट है। अधिकतम डिस्काउंट हुंडई वरना पर दिया गया है। 90 हजार रूपए के कैश डिस्काउंट के अलावा सरकारी कर्मचारियों के लिए 10 हजार रूपए का डिस्काउंट इसमें शामिल हैं।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































