साल 2016 की गेम चैंजर रहीं ये कारें ....
Page 6 of 6 27-12-2016
होंडा BR-V होंडा की MPV मोबिलियो के प्लेटफार्म पर तैयार हुई BR-V डिजाइन में काफी अलग और यूनीक थी। इसका 7 सीटर होना एक प्लस पाॅइंट था। हालांकि थोड़ी छोटी हाईट, एडवांस फीचर्स की कमी और मोबिलियो के लुक के एकदम पास होने की वजह से यह कार उतनी सफलता हासिल नहीं कर सकी लेकिन पूरे साल अपने डिजाइन की वजह से खासी चर्चा में रही। फ्रंट लुक एक काॅम्पैक्ट एसयूवी जैसा ही है लेकिन हाईट थोड़ी कम लगी, हालांकि व्हील आर्च, रूफ रेल्स, फोग लैंप्स और शार्प ग्रिल ने एक काॅम्पैक्ट एसयूवी जैसा लुक देने की पूरी कोशिश की। इस कार को 1.5 लीटर पेट्रोल व डीज़ल इंजन के साथ उतारा गया था। प्राइस टेंग 8.88 लाख रूपए से 13.04 लाख रूपए के बीच रहा।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































