आपकी बाइक और कार को भी लग सकती है सर्दी, रखें ध्यान
Page 2 of 7 24-12-2016
1. मेरी कार या बाइक सुबह-सुबह स्टार्ट नहीं होती …
वैसे तो यह एक आम समस्या है लेकिन हमारे कई पाठक अकसर सर्दियों में इस तरह की स्थिति से रूबरू होते होंगे, यह हम जानते हैं। एक्टिवा, स्कूटी या सेल्फ स्टार्ट बाइक में यह समस्या ज्यादा आती है। फिर इन्हें झटके से गियर लगाकर या टेड़ी मेड़ी करके स्टार्ट किया जाता है। कार के मामले में धक्का लगाना ही एक मात्र उपाय है। इन सभी कटु अनुभवों से बचने के लिए जरूरी है गाड़ियों की मेनटिनेंस। यह समस्या अधिकतर उन कार या बाइक में ज्यादा होती है जिनकी या तो सर्विस टाइमली न हुई हो या मेनटिनेंस ठीक से न हुई हो। जरूरी है कि आप सर्दियां शुरू होने से पहले ही अपनी कार या बाइक, जो भी आपके पास हो, सर्विस जरूर करवा लें।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































