BMW 3-सीरीज़ का पेट्रोल माॅडल लाॅन्च, कीमत 36.9 लाख रूपए
BMW ने अपनी 3-सीरीज़ का पेट्रोल माॅडल देश में लाॅन्च किया है। इसके 320i प्रेस्टीज़ वेरिएंट की कीमत 36.9 लाख रूपए और लग्ज़री लाइन की कीमत 42.70 लाख रूपए रखी गई है। दोनों कीमत एक्स-शोरूम, नई दिल्ली हैै। पेट्रोल माॅडल को कुछ समय पहले डिस्कंटीन्यू कर दिया गया था।
दोनों वेरिएंट में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर, ट्विनपावर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है। यह मशीन 181.5bhp की पावर के साथ 270Nm टाॅर्क जनरेट करती है। इसमें 8-स्पीड आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स स्टैण्डर्ड दिया है, जबकि लग्ज़री लाइन वेरिएंट पैडल शिफ्टर्स के साथ है।
BMW 3-सीरीज़ 320i को CBU (कम्पलीट बिल्ड यूनिट) के जरिए उपलब्ध होगा, जबकि डीज़ल माॅडल को पहले की तरह असेम्बल किया जाएगा। उम्मीद है कार की डिलीवरी जून महीने के बीच में शुरू हो जाएगी।
यह होंगे फीचर्स :
यह एक फेसलिफ्ट वर्जन है जिसके एक्सटीरियर-इंटीरियर में थोड़े बहुत बदलाव भी किए गए हैं। केबिन को इलेक्ट्रिकली एडजेस्ट होने वाली फ्रंट सीट, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, BMW का आईड्राइव (BMW idrive) सिस्टम, 6.5 इंच का टचस्क्रीन, BMW-App और एम्बियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स से लोड किया है। लग्ज़री लाइन वेरिएंट में 17 इंच के अलाॅय व्हील, इलेक्ट्रिक सनरूफ और बेहतर अपोहस्ट्री को शामिल किया है। इस वेरिएंट में 8.8 इंच की आईड्राइव (BMW idrive) टच इंफोटेन्मेंट स्क्रीन भी देखने को मिलेगी जो हैंडराइटिंग और नेविगेशन सुविधा के साथ है।
यह भी पढेंः जल्द लाॅन्च होगा मारूति स्विफ्ट का लिमिटेड एडिशन, देखें वीडियो
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























