BMW की टेकनोलाॅजी पड़ी कार चोर पर भारी
हुआ कुछ यूं कि अमेरिका के सिएसन शहर के एक शख्स ने जिसके पास BMW 5-सीरीज़ कार है, अपनी कार की चाबी कार में ही छोड़ दी। मौके की ताक में बैठे उस कार चोर की तो मानो बैठे-बिठाए लौटरी ही लग गई। उसने मौका देखकर कार स्टार्ट की और लेकर फुरर हो गया। वह कार को शहर से थोड़ा आगे रवेना इलाके में लाया और एसी आॅन करके कार में ही सो गया। थोड़ी देर में मालिक को कार के चोरी हो जाने का अहसास हुआ और उसने पुलिस को कार चोरी की सूचना दी। पुलिस ने BMW से संपर्क साधा और कार की लोकेशन ट्रैक करने को कहा। BMW के कर्मचारियों ने कार चोरी की सूचना मिलने के बाद न केवल कार की लोकेशन पुलिस को दी बल्कि कार को रिमोट से लॉक भी कर दिया। कार में सो रहे चोर को इसकी भनक भी नहीं लगी।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























