Categories:HOME > Truck >

Mahindra ने Launch किया Imperio Pick-Up, कीमत 6.25 लाख रुपए

Mahindra ने Launch किया Imperio Pick-Up, कीमत 6.25 लाख रुपए

महिंद्रा (Mahindra) ने अपने नए सिंगल व डबल कैब पिक अप (Pick-Up) इंपीरियो (Imperio) को लॉन्च कर दिया। यह नया पिक अप (Pick-Up) भी इनजिनियो प्लेटफॉर्म (Ingenio Platform) पर बेस्ड है, जो जायलो (Xylo), जिनियो (Genio) क्वांटो (Quanto) से शेयर करता है।

नया पिक अप ट्रक (Pick-Up Truck) भारतीय बाजार में जिनियो पिक अप (Genio Pick-Up) को रिप्लेस करेगा। इसमें एक 2.5 लीटर डीजल इंजन है, जो टॉर्क का 220 Nm और पॉवर का 75 bhp चर्न आउट करता है। इस पिक अप (Pick-Up) का पेलोड 1240 किलो है और इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 13.55 Km/lt है।

इस वीकल (Vehicle) के अदर फीचर्स में पॉवर व फ्यूल इकोनोमी मोड हैं। इफेक्टिव ब्रेकिंग के लिए LSPV के साथ ब्रेक्स हैं। महिंद्रा (Mahindra) इस पिक अप (Pick-Up) पर तीन साल व एक लाख किलोमीटर की वारंटी ऑफर कर रही है। इंपीरियो (Imperio) तीन कलर्स लावा रेड, वर्व ब्ल्यू व आर्कटिक व्हाइट में अवलेबल होगा।

इंपीरियो (Imperio)
को महिंद्रा (Mahindra) की नई चाकण फैक्ट्री में मैन्यूफैक्चरर किया जाएगा। इसमें कार लाइक फीचर्स 2 DIN म्यूजिक सिस्टम, ORVMs , सेंट्रल लॉकिंग व कीलैस एंट्री भी रहेंगे। इसकी टॉप स्पीड 120 Km/h है और इसमें सीटबेल्ट्स भी हैं। एडिशनली महिंद्रा इंपीरियो (Mahindra Imperio) को बोथ BS-III BS-IV ऑप्शंस में ऑफर करेगी।

थाणे में एक्स शोरूम BS-III मॉडल्स का सिंगल कैबिन वर्जन 6.25 से 6.60 लाख रुपए तथा BS-IV वर्जन 6.40 से 6.75 लाख रुपए में अवलेबल रहेगा। ऑन द अदर हैंड मुंबई में एक्स शोरूम डबल कैबिन वर्जन के BS-III मॉडल्स की कीमत 6.60 से 7.12 लाख तथा BS-IV की कीमत 6.75 से 7.72 लाख रुपए रहेगी। भारत में महिंद्रा इंपीरियो (Mahindra Imperio) की टक्कर ईसुजु डी मैक्स (Isuzu D Max) जैसे वाहनों (Vehicles) से रहेगी।

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab