कुछ इस तरह की होगी 2017-Hyundai Verna, देखना चाहेंगे
Page 2 of 5 23-06-2017
मेजरमेंट से शुरू करें तो पुरानी वरना की तुलना में नई वरना की चौड़ाई को 29mm, लंबाई को 15mm और व्हीलबेस को 10mm तक बढ़ाया गया है। ऊंचाई दोनों की एक समान है, यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है। बात करें डिजाइन की तो नई वरना का डिजायन काफी हद तक हुंडई की एलांट्रा से मिलता है। इसमें हुंडई की नई कास्केडिंग ग्रिल दी गई है। दोनों ओर स्वेप्टबैक प्रोजेक्टर हैडलैंप्स लगे हैं। एलांट्रा की तरह J आकार वाली DRLs (डे-टाइम रनिंग LED) लाइटों के साथ प्रोजेक्टर फाॅग लैंप्स यहां देखने को मिलेंगे। मौजूदा मॉडल की कूपे स्टाइल वाली रूफलाइन और एलांट्रा से मिलते-जुलते स्प्लिट LED टेललैंप्स भी यहां दिए गए हैं। पीछे वाले बंपर पर ड्यूल-टोन ट्रीटमेंट के साथ रिफ्लेक्टर्स दिए गए हैं।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































