इस तारीख को लाॅन्च होगी नई 2017-Swift Dzire
Page 1 of 4 26-04-2017
हाल ही में मारूति सुजु़की ने अपनी डिज़ायर ट्यूर कार को लाॅन्च किया है। अब कंपनी अपनी काॅम्पैक्ट सेडान स्विफ्ट डिज़ायर को लाॅन्च करने की तैयारी में है। यह स्विफ्ट डिज़ायर का थर्ड जनरेशन माॅडल होगा जो लुक व स्टाइल में पहले जैसी ही होगी लेकिन काफी सारे काॅस्मैटिक बदलाव यहां देखे जा सकेंगे। यह कार कंपनी की नई डिजाइन फिलोस्पी और नए बी-प्लेटफार्म पर तैयार होगी। हालांकि इसकी लम्बाई 4 मीटर के अंदर ही होगी लेकिन व्हीलबेस को 20mm तक बढाई गई है। इसी प्लेटफार्म पर नई स्विफ्ट हैचबैक को भी तैयार किया जा रहा है जो थोडे समय बाद लाॅन्च होगी। नई जनरेशन की स्विफ्ट डिज़ायर को अगले महीने की 16 तारीख यानि 16 मई को लाॅन्च किया जाने वाला है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































