बढ़ सकती हैं GM की मुश्किलें, डीलर्स जा सकते हैं कोर्ट
Page 1 of 3 10-06-2017
भारत से अपना कारोबार बटौरने की तैयारी कर ही जनरल मोटर्स की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। असल में जनरल मोटर्स के भारतीय डीलर्स कंपनी के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा दायर करने की फिराक में हैं। कोर्ट जाने की वजह है हर्जाने की कम राशि। असल में जनरल मोटर्स शेवरले ब्रांड के नाम से अपनी कारें देश में बेच रही है। पिछले महीने कंपनी ने भारत से अपना कारोबार समेटने की घोषणा की थी। कंपनी अपनी कारों को साल के आखिर तक ही यानि 2017 दिसम्बर तक देश में बेचेगी। उसके बाद सभी ब्रांड बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि सर्विस और पार्ट्स की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऐसे में जो डीलर्स शेवरले ब्रांड या जनरल मोटर्स की कारों की बिक्री या सर्विस सुविधा दे रहे हैं, कंपनी से अपने इन्वेस्टमेंट का हर्जाना मांग रहे हैं।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































