Fiat Punto का यह रिप्लेसमेंट बंद कराएगा कई कारों की दुकान बंद
Page 1 of 4 20-05-2017
दुनियाभर में फिएट ब्रांड को एक खास मुकाम हासिल है लेकिन भारत में स्थिति कुछ अलग है। यहां फिएट को वह सफलता नहीं मिली है जिसकी हकदार यह कंपनी है। खैर जो भी हो, हम बात कुछ अलग बारे में कर रहे हैं। देश में कंपनी की पुंटो सबसे ज्यादा पाॅपुलर है। पुंटो एक हैचबैक कार है जिसे दुनियाभर में खास पसंद किया जाता है। इस कार को 12 साल पहले मार्केट में उतारा गया था और अब कंपनी इसका रिप्लेसमेंट उतारने जा रही है। इस कार का नाम है FIAT ARGO (फिएट एर्गो), जो पुंटो की जगह लेगी। महीने के आखिर तक इस नई कार को ब्राजील में पेश किया जाना है और उसके बाद दुनियाभर में। भारत में भी इसे उतारा जाने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर यह कार यहां लाॅन्च होती है तो अपनी धांसू डिजाइन और फीचर्स के दम पर कई कारों का मार्केट बंद कर सकती है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































