HYUNDAI ने लाॅन्च किया XCENT का फेसलिफ्ट वर्जन, हटाये कई फीचर्स
Page 1 of 5 20-04-2017
हुंडई इंडिया ने अपनी पाॅपुलर काॅम्पैक्ट सेडान एक्सेंट का फेसलिफ्ट वर्जन आज देश में लाॅन्च कर दिया है। हालांकि इस कार को पहले से ज्यादा पावरफुल डीज़ल इंजन के साथ उतारा गया है लेकिन कुछ ऐसे फीचर्स जो पहले बेस वेरिएंट में स्टैण्डर्ड थे, उन्हें हटा लिया गया है। ऐसा कंपनी ने प्राइस टैग को ध्यान में रखते हुए किया है। बदलाव केवल फ्रंट में ही नजर आते हैं, रियर व साइड प्रोफाइल पहले जैसा रखा गया है। इस कार की शुरूआती कीमत 5.38 लाख रूपए रखी है जो 8.41 लाख रूपए तक जाती है। दोनों दाम एक्सशोरूम, दिल्ली है। काॅम्पैक्ट सेगमेंट हमेशा से देश में हाॅट फेवरेट रहा है ऐसे में यहां प्रतियोगी भी काफी सारे हैं। नई एक्सेंट का सीधा मुकाबला मारूति सुजु़की डिज़ायर, होंडा अमेज़, फाॅक्सवेगन एमियो, फोर्ड एस्पायर, टाटा जे़स्ट और टाटा टिगाॅर से होना है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































