HYUNDAI ने लाॅन्च किया XCENT का फेसलिफ्ट वर्जन, हटाये कई फीचर्स
बात करें केबिन की तो स्टैंण्डर्ड वेरिएंट से कई फीचर्स गायब हो चुके हैं। एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम यहां दिया गया है। इसके नए बेस वेरिएंट E में फुल-व्हील कवर, ब्लैक बी पिलर, पैसेंजर साइड वेनिटी मिरर, डिजिटल क्लॉक, रियर सीट आर्मरेस्ट, डे-नाइट आईआरवीएम और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर कम हुए हैं, ये सभी फीचर पुराने मॉडल के बेस वेरिएंट में मिलते थे। नई एक्सेंट के एस वेरिएंट से हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट को हटाया गया है, जबकि एसएक्स वेरिएंट में ऑटोमैटिक इलेक्ट्रोमैटिक IRVM का अभाव है। SX (o) वेरिएंट में क्लाइमेट कंट्रोल के लिए आयोनाइज़र नहीं दिया गया है। मौजूदा एक्सेंट में केवल ड्राइवर साइड एयरबैग स्टैंडर्ड दिया गया था, जबकि फेसलिफ्ट मॉडल में ड्यूल एयरबैग स्टैंडर्ड दिया गया है। मौजूदा वर्जन के उलट ABS को स्टैंडर्ड फीचर लिस्ट से हटा लिया गया है, अब पहले की तरह एक्सेंट के बेस वेरिएंट से ABS नहीं मिलेगा।
@दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के बारे में जानना चाहेंगे आप ...
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































