Maruti ने बेची 2 लाख से ज्यादा Baleno, एक सच या झूठ !
Page 4 of 4 22-06-2017
आईआॅटोइंडिया किसी की बुराई बिलकुल नहीं करता है और न ही किसी से प्रकाशित आंकड़ों पर संदेह पैदा करता है। लेकिन हमारे लिहाज से यह खबर सच से परे दिखाई देती है। फिर भी हमारी खोज इस बारे में जारी है। हम आपके लिए अपडेट खबर जल्दी ही लेकर आएंगे। बलेनो ने 2 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया या नहीं, यह कहना तो जल्दबाजी होगा लेकिन यह कहना गलत न होगा कि बलेनो ने मारूति सुजु़की के लिए बिक्री व पाॅपुलर्टी के मायनों को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। आज प्रिमियम हैचबैक सेगमेंट में कंपनी की इस नई सनसनी ने सालों से अपनी पैठ बना चुकी हुंडई एलीट आई-20 को भी पीछे छोड़ दिया है। कहना गलत न होगा कि यह कार असल मायनों में देश की एक हाॅट हैचबैक साबित हो रही है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































