Maruti Suzuki Dzire अब हुई और भी स्टाइलिश, देखें लुक
मारूति सुजु़की डिज़ायर की नई जनरेशन कार आज भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दी गई है। इसे एक फेसलिफ्ट अवतार कहा जा सकता है लेकिन लुक में पहले से कहीं स्टाइलिश और शानदार नजर आती है या यूं कहें कि एक फ्रेश लुक के साथ इस कार के एक्सटीरियर पर काफी मेहनत की गई है। परफाॅर्मेंस बढाने के लिए डिज़ायर को बलेनो हैचबैक की तरह मजबूत लेकिन कम वजन वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। पहले की तरह इस काॅम्पैक्ट सेडान को पेट्रोल व डीज़ल दोनों वर्जन में उतारा गया है लेकिन पेट्रोल माॅडल पहले से 85 किलोग्राम और डीज़ल 105 किलोग्राम तक हल्का है। जल्द आने वाली स्विफ्ट हैचबैक को भी इसी प्लेटफार्म पर तैयार किए जाने की उम्मीद अब तेज हो चुकी है। कम वज़नी होने की वजह से इसके माइलेज में इजाफा हुआ है। सेगमेंट में मुकाबला टाटा टिगॉर, हुंडई एक्सेंट, फोर्ड एस्पायर, होंडा अमेज़, फॉक्सवेगन एमियो और टाटा ज़ेस्ट से होगा।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































