बोल्ड और आक्रामक अंदाज में आई मारुति सुजुकी की नई एस क्रॉस
नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी ने रविवार को
प्रीमियम क्रॉसओवर एस क्रॉस के सभी नए वेरिएंट लॉन्च किए। इनकी कीमत दिल्ली
में 8.49 लाख से लेकर 11.29 लाख रुपए तक हैं। मारुति सुजुकी के प्रंबंध
निदेशक और सीईओ कैनिची अयूकावा ने कहा, यह नई एस-क्रॉस एक बोल्ड और आक्रमक
अंदाज में आई है।
उन्होंने कहा, इस नई एस-क्रॉस में स्मार्ट हाइब्रिड के
साथ-साथ ग्रीन टेक्नोलोजी डीडीआईएस 200 का इस्तेमाल किया गया है, जो
उत्सर्जन को 105.5 ग्राम प्रति किमी तक कम करने में सक्षम है। हमें विश्वास
है कि एस-क्रॉस प्रीमियम शहरी क्षेत्र में मारुति सुजुकी की स्थिति को
मजबूत करेगी।
बयान के मुताबिक, दिग्गज कंपनी के साथ-साथ इसके एसोसिएट्स ने
नए एस-क्रॉस के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए का निवेश किया है, जो कि इसके
स्थानीयकरण से 95 फीसदी अधिक है। इस वाहन को 2015 में लॉन्च किया गया था,
जिसकी भारतीय बाजार में कुल 53 हजार इकाइयां बिकी हैं और विदेशों में 4600
इकाइयां।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































