Maruti Swift Dzire: किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर्स, जानिए यहां ...
VXi/VDi वेरिएंट
कीमत : 6.29/7.76 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
यह बेस वेरिएंट से ऊपर वाला वेरिएंट है, जिसमें बेस वेरिएंट में दिए फीचर्स के अलावा बॉडी कलर वाले बाहरी शीशों के साथ टर्न इंडिकेटर्स, बॉडी कलर डोर हैंडल और ग्रिल के चारों ओर क्रोम फिनिशिंग दी गई है। इस में 14 इंच के स्टील व्हील, फुल कैप कवर के साथ दिए गए हैं। केबिन में फॉक्स-वुड और एल्यूमिनियम फिनिशिंग दी गई है। इस में बिना टच वाला डबल-डिन ऑडियो सिस्टम, ब्लूटूथ फोन इंटिग्रेशन के साथ दिया गया है। यह सिस्टम चार स्पीकर्स से जुड़ा है। स्टीयरिंग व्हील पर कंट्रोल्स दिए गए हैं। मैनुअल रियर एसी वेंट्स, रियर सेंटर आर्मरेस्ट, पावर विंडो, रियर पावर सॉकेट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVMs,, फ्रंट सीट पर एडजस्टेबल हैडरेस्ट और हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है। सुरक्शा के लिए स्टैंडर्ड फीचर के अलावा एंटी-लॉक सिक्योरिटी सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग के साथ ऑटो डोर लॉक और नाइट-डे एडजस्टेबल इंटरनल रियर व्यू मिरर दिए गए हैं।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































