वह कारें जिनका इंतजार काफी समय से है ...
Page 6 of 7 07-01-2017
टाटा पेलिकन (Tata Pelican)
टाटा की यह एक नई कार है जिसकी टक्कर 1.0 लीटर सेगमेंट में रेनो क्विड, के10 और ईयाॅन से होगी। बेसिकली यह कार टाटा नैनो की डिजाइन फिलोस्पी पर बेस्ड है लेकिन फिर भी उससे काफी अलग होगी। फिलहाल इस कार को कोई नाम नहीं दिया गया है लेकिन प्रोजेक्ट को पेलिकन कोडनेम दिया है। इस कार में एक हजार सीसी का पेट्रोल इंजन मिलेगा। केबिन को एक नए लेआऊट के साथ तैयार किया है। एक्सटीरियर में बदलाव की कम संभावना है लेकिन फीचर्स लिस्ट अपडेट हो सकती है। हाईलाइटर इस कार के गेट हैं जो स्लाइड स्टाइल में खुलेंगे।
संभावित लाॅन्च: दिवाली
संभावित कीमत: 3 से 4 लाख रूपए
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































