लाॅन्च को हुए केवल 2 दिन, वेटिंग पीरियड 8 हफ्ते का …
Page 1 of 4 18-05-2017
क्या आपने कभी सोचा है कि किसी चीज को मार्केट में आए केवल 2 ही दिन हुए हों और उसका वेटिंग पीरियड 2 महीने से ज्यादा का हो। लेकिन यह सच हुआ है। मारूति सुजु़की की नई जनरेशन की स्विफ्ट डिज़ायर को लाॅन्च हुए अभी 48 घंटे हुए हैं लेकिन इस कार का वेटिंग पीरियड दो महीने से ज्यादा पहुंच चुका है। बात यहीं खत्म हो जाती तो और बात थी। गौर करने वाली बात यह भी है कि नई 2017-स्विफ्ट डिज़ायर को 33 हजार से ज्यादा एडवांस बुकिंग भी मिल चुकी है। आने वाले समय में यह संख्या दोगुनी या तीन गुनी हो जाए, ऐसा होने की संभावना काफी ज्यादा है। आपको बता दें कि इस कार की बुकिंग 5 मई से शुरू हो गई थी लेकिन लाॅन्च 16 मई को हुआ है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































