पेट्रोल-डीजल महंगा, अब माइलेज वाली कारों की डिमांड बढ़ी—जानिए टॉप 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ियां
पश्चिमी एशिया में युद्ध के चलते देश में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से यह फैसला लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में हुई यह बढ़ोतरी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ी कीमतों के असर को पूरी तरह कवर करने के लिए जरूरी बढ़ोतरी का सिर्फ दसवां हिस्सा है। बढ़ती कीमतों के असर को कम करने के लिए ज्यादा माइलेज वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करना है एक अच्छा विकल्प है। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां हम आपको ARAI से प्रमाणित सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप-5 कारों के बारे में बताएंगे जिसमें Maruti से लेकर Toyota कंपनी की कारें भी शामिल हैं।
मारुति सुजुकी विक्टोरिस
Maruti Suzuki Victoris देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी की दूसरी मिडसाइज SUV है। इसमें पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया गया है। माइलेज की बात करें तो यह 28.65kmpl का माइलेज (ARAI) देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 16.38 लाख रुपए से 19.99 लाख रुपए के बीच है।
टोयोटा अरबन क्रूसियर हाइडर
यह गाड़ी भी देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की इस लिस्ट में शामिल है। Victoris की ही तरह Hyryder में भी पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया गया है। माइलेज के मामले में भी यह किसी से कम नहीं है और इसका माइलेज 27.97kmpl (ARAI) है। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 16.72 लाख रुपए से 20.19 लाख रुपए के बीच है।
होन्डा सिटी
यह कार पिछले लगभग 25 सालों से देश में मौजूद है और आज भी सबसे लोकप्रिय सेडान कारों में से एक बनी हुई है। Honday City eHEV की गिनती भी देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में की जाती है। यह कार ARAI के अनुसार 27.26kmpl का माइलेज देती है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपए है।
मारुति सुजुकी सेलेरियो
Celerio भारत की सबस सस्ती ऑटोमैटिक कारों में से एक तो है ही लेकिन, साथ ही यह देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कारों में भी गिनी जाती है। Maruti की यह हैचबैक कार 26kmpl का माइलेज देती है ARAI के अनुसार। ध्यान रहे कि यह माइलेज केवल इसके AGS वेरिएंट्स के लिए है। इन वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख रुपए से 6.73 लाख रुपए के बीच है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
यह कार साल 2005 में लॉन्च हुई थी और तभी से यह देश की सबसे लोकप्रिय हैचबैक कारों में से एक बनी हुई है। यह भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ियां में भी शामिल है। ARAI के अनुसार इस कार का माइलेज 25.75kmpl है जो सिर्फ इसके ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मॉडल के लिए है। इसके इन मॉडल्स की एक्स-शोरूम कीमत 7.04 लाख से 8.65 लाख रुपए के बीच है।
@रफ्तार की बादशाह हैं ये टाॅप 5 कारें, मर्सिडीज़, पोर्श भी हैं पीछे


































