महज़ 80 करोड़ में बिक गई पाॅपुलर Ambassador
देश में सरकारी अफसरों से लेकर मुम्बई की सड़कों पर टैक्सी के तौर पर एंबेसडर कार की पाॅपुलर काफी ज्यादा रही है। कभी भारतीय सत्ता और रसूख की पहचान रही एंबेसडर कार का यह ब्रांड बिक गया है। फ्रांस की ऑटो कंपनी पियाजियो ने इसे महज 80 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसमें ट्रेडमार्क भी शामिल है। इस बात की घोषणा खुद एंबेसडर ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी हिंदुस्तान मोटर्स ने किया है। एंबेसडर को सात दशक पहले भारत में लॉन्च किया गया था। जल्द ही यह कार भारत की राष्ट्रीय पहचान बन गई और 1980 के दशक तक मारुति के आने से पहले यह भारतीय कार बाजार की बेताज बादशाह थी। पियाजियो भारत में अपनी कारों के लिए एंबेसडर ब्रांड का प्रयोग करेगा या नहीं, इस संबंध में कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया है। कार का निर्माण तीन साल पहले ही बंद किया जा चुका है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































