पैसेन्जर कारों की बिक्री 9-10 प्रतिशत की दर से बढ़ने के आसार
Page 1 of 1 10-08-2017
इक्रा समूह के उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सेक्टर रेटिंग) सुब्रत रॉय के एक अनुमान के अनुसार इस साल पैसेन्जर कारों की बिक्री में 9 से 10 फीसदी का उछाल आ सकता है। बुधवार को जारी उनकी एक रिपोर्ट के अनुसार अगले 5 सालों में बिक्री दर में 9 से 11 फीसदी की वृद्धि होगी। उसके इस अनुमान की वजह जीएसटी के बाद कीमतों में भारी कमी, सस्ती ब्याज दर और पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में लगातार होती कटौती हैं। जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) व अच्छे मानसून से सुधरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी इस बिक्री को प्रभावित करेंगी। सुब्रत रॉय ने बताया कि लोगों के पास खर्च करने लायक आमदनी बढ़ने से उद्योग के लिए दीर्घ अवधि की संभावनाएं सकारात्मक बनी हुई है। आने वाला समय इस तरह की कारों के लिए काफी बेहतर होने की उम्मीद जताई जा सकती है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































