बलेनो को टक्कर देने आया Hyundai Elite i20 का नया अवतार
Page 2 of 3 06-04-2017
नई एलीट i20 के डिजायन और फीचर में कई बदलाव हुए हैं। एलीट i20 को पहली बार ड्यूल-टोन बॉडी कलर में पेश किया गया है। इसकी रूफ फैंटम ब्लैक कलर में है, जबकि बॉडी के लिए रेड पैशन और पोलर व्हाइट का विकल्प रखा गया है। ड्यूल-टोन कलर के अलावा इस में नए मरीना ब्लू कलर का विकल्प भी जोड़ा गया है। इसका केबिन ब्लैक लेआउट में है, इस में जगह-जगह औरेंज कलर की हाइलाइटर दी गई है। नई एलीट i20 में 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, मिररलिंक और नेविगेशन सपोर्ट करता है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































