एमजी मोटर की ईवी ने भारतीय बाजार में टाप-3 में बनाई जगह
भारत में इस समय इलेक्ट्रिक गाड़ियों का जबरदस्त क्रेज है। बाजार में लोग अन्य गाड़ियों के मुकाबले ईवी को लेना पसंद कर रहे हैं। केएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया इस क्षेत्र में एक बड़ी कंपनी बनकर उभरी है। कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में लगातार बढ़त देखी गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बाजार में दूसरी कंपनियों से मुकाबला बढ़ने के बावजूद एमजी मोटर इंडिया ने अपनी रफ्तार को बनाए रखा है।
कैलेंडर वर्ष 2024 में JSW-MG ने कुल 28,882 यूनिट्स बेचीं। उस समय कंपनी के पास ZS EV, Comet और Windsor जैसे मॉडल थे। सितंबर 2024 में लॉन्च हुई Windsor की वजह से बिक्री में बड़ी बढ़त देखने को मिली थी। साल 2025 में JSW-MG की कुल बिक्री बढ़कर 61,171 यूनिट्स पहुंच गई जो पिछले साल के मुकाबले 111% की भारी बढ़त थी। साल 2025 के इन आंकड़ों में MG Select ब्रांड की गाड़ियां भी शामिल थीं। इसमें M9 और Cyberster 1,500 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। ये दोनों ही मॉडल जुलाई 2025 में लॉन्च किए गए थे।
साल 2026 की शुरुआती बिक्री
साल 2026 के पहले चार महीनों में MG ने कुल 17,599 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं। इनमें से लगभग 1,000 यूनिट्स MG Select ब्रांड के महंगे मॉडल्स की थीं। अगर इसकी तुलना 2025 के शुरुआत चार महीनों से करें तो इस साल की बिक्री में 9% को बढ़त हुई। आंकड़ों से पता चलता है कि समय के साथ M9 और Cyberster दोनों कारों की बिक्री और लोकप्रियता बढ़ी है। कुल मिलाकर कहें तो JSW MG Motor India के पास आम लोगों और लग्जरी सेगमेंट दोनों के लिए ही बेहतरीन प्रोडक्ट्स मौजूद हैं।
एमजी के मुख्य इलेक्ट्रिक मॉडल्स
भारत में JSW-MG के पास मुख्य रूप से तीन इलेक्ट्रिक कारें हैं- Comet EV, Windsor EV और ZS EV। ये सभी ऐसी गाड़ियां है जिन्हें ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं। Comet EV उन लोगों के लिए है जो शहर में चलाने के लिए के लिए एक बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए से 10.57 लाख रुपए के बीच है।
ईवी में एमजी की उपलब्धि
भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एमजी एक बड़ी पावर बनकर उभरी है। साल 2026 के पहले चार महीनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कंपनी ने टॉप-3 खिलाड़ियों में अपनी जगह पक्की कर ली है। जनवरी और फरवरी की तुलना में मार्च और अप्रैल में MG की बिक्री बहुत तेजी से बढ़ी है। फरवरी में कंपनी ने 3,557 गाड़ियां बेची थीं जो मार्च में बढ़कर 5,550 यूनिट्स तक पहुंच गई। अब MG, TATA Motors के बाद दूसरे और तीसरे स्थान की रेस में मजबूती से खड़ी है।


































