लपकने वाली डील… किआ की कारों पर मिल रहा लाखों रुपये की बचत का मौका
भारत के आटोमोबाइल मार्केट में किआ धूम मचाने वाली डील लेकर आई है। निर्माता की ओर से इन कारों पर हर महीने कई ऑफर दिए जाते हैं। इस महीने किस गाड़ी पर निर्माता की ओर से किस तरह का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
किआ सोनेट पर क्या है आफर
किआ की ओर से सब फोर मीटर एसयूवी के तौर पर किआ सोनेट को ऑफर किया जाता है। इस महीने इस गाड़ी के किसी भी वेरिएंट पर निर्माता की ओर से ऑफर नहीं दिया जा रहा है। लेकिन डीलरशिप पर ऑफर लिया जा सकता है। Kia Sonet की एक्स शोरूम कीमत 7.30 लाख रुपये से शुरू होती है।
किआ सिरोस पर होगी बचत
किआ की दूसरी सब फोर मीटर एसयूवी सिरोस को इस महीने खरीदने पर भी बचत का मौका दिया जा रहा है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को खरीदने पर करीब 50 हजार रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। यह ऑफर एक्सचेंज, स्क्रैपेज और कैश डिस्काउंट के तौर पर दिया जा रहा है। किआ सिरोस की एक्स शोरूम कीमत 8.40 लाख रुपये से शुरू होती है।
किआ कैरेंस क्लाविस पर कितनी होगी बचत
किआ की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर कैरेंस क्लाविस की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस एमपीवी के ICE वेरिएंट्स पर 70 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। किआ कैरेंस क्लाविस की एक्स शोरूम कीमत 11.60 लाख रुपये से शुरू होती है।
किआ सेल्टोज पर भी होगी बचत
किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर सेल्टोज की बिक्री की जाती है। इस महीने इस एसयूवी पर लायल्टी बोनस और कॉर्पोरेट बोनस के तहत बचत की जा सकती है। किआ सेल्टोज की एक्स शोरूम कीमत 10.79 लाख रुपये से शुरू होती है।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































