जापानी कंपनी लेक्सस ने एसयूवी की लान्च, 530 किमी रेंज के साथ मिलेगी लग्जरी और हाई-टेक तकनीक
भारतीय बाजार में जापानी कंपनी लेक्सस ने अपनी एसयूवी लान्च कर दी है। जिसमें आपको 530 किमी की रेंज के साथ लग्जरी और हाईटेक तकनीक मिलेगी। यह नई लेक्सस टीजेड कंपनी की लाइनअप में आरएक्स मॉडल के ऊपर जगह लेगी। इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को छह सीटों वाले प्रीमियम मॉडल के रूप में डिजाइन किया गया है। इसका मुख्य फोकस यात्रियों के आराम, नई तकनीक और लंबी दूरी को सफर आसान बनाने पर है। नई Lexus TZ की लंबाई पांच मीटर से ज्यादा है और इसका व्हीलबेस 3,050mm है। यह बड़ा आकार तीन लाइनों में बैठे यात्रियों के लिए केबिन में काफी जगह सुनिश्चित करता है। इसके सामने के हिस्से में Lexus की खास ग्रिल, शार्प C-आकार वाले LED हेडलैंप और डे-टाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं। इसके बंपर पर काले रंग के इंसर्ट्स और हवा के लिए एक चौड़ा रास्ता दिया गया है जो इसे मजबूत SUV लुक देता है।
डिजाइन और लाइटिंग
गाड़ी के पिछले हिस्से में एक खास लाइटिंग सेटअप दिया गया है जिसमें एक कनेक्टेड LED लाइट बार है जो दोनों तरफ की लाइटों को जोड़ती है। टेलगेट पर ऊंची जगह पर चमकने वाले अक्षरों में Lexus लिखा गया है। इसके अलावा, इसमें L-आकार के लैंप और एक मजबूत बंपर दिया गया है।
केबिन और ड्राइविंग लाउंज
Lexus के मुताबिक, कार के इंटीरियर को नए ड्राइविंग लाउंज कॉन्सेप्ट पर बनाया गया है। कार के केबिन में लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है। इसमें मनोरंजन और जानकारी के लिए 14 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम और ड्राइवर के लिए 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
अंदर का आराम
इस SUV में स्टैंडर्ड तौर पर 6 सीटें मिलती है जिसमें दूसरी लाइन में कैप्टन सीट्स दी गई हैं। इसके अलावा, ग्राहकों के पैरों के आराम के लिए पावर्ड ओटोमन्स, वेंटिलेशन और तीसरी लाइन में जाने के लिए एक बटन से फोल्ड होने वाली सीटों की सुविधा मिलती है। Lexus का दावा है कि तीसरी लाइन में भी एडल्ट्स के लिए सिर और पैरों की पर्याप्त जगह है।
इसके ये हैं फीचर्स
इस गाड़ी में मिलने वाल बाकी फीचर्स हैं- पैनोरमिक ग्लास रूफ, मल्टीजो क्लाइमेट कंट्रोल, सभी लाइनों की सीचों में हीटिंग की सुविधा, 21 स्पीकर वाला मार्क लेविंसन साउंड सिस्टम और Lexus का लेटेस्ट ADAS सुरक्षा सिस्टम है। केबिन को बनाने के लिए पर्यावरण के अनुकूल चीजों का इस्तेमाल किया गया है जैसे कि फोर्ज्ड और रिसाइकिल किया हुआ एल्युमीनियम।
बैटरी और रेंज
Lexus TZ दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध होगी, 76.96kWh और 95.82kWh। कंपनी का दावा है कि बड़ी बैटरी वाली कार एक बार चार्ज करने पर 530 किमी तक चल सकती है। इस SUV में दो मोटर वाला ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसकी कुल पावर 402HP है और हर मोटर 268.6nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह महज 5.4 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है।


































