भारत में उतारा गया मिनी जेसीडब्ल्यू प्रो एडिशन
ऑटोमोबाइल कंपनियां त्योहारी सीजन को भुनाने में जुटी हुई है। ऐसे में आए
दिन कोई न कोई कंपनी की कार या बाइक लॉन्च कर रही है। इसी क्रम में अब
जर्मन लक्जरी कारमेकर बीएमडब्ल्यू ने मिनी जेसीडब्ल्यू प्रो एडिशन भारत में
लॉन्च किया है। इस एडिशन की सिर्फ 20 कार ही बिक्री के लिए उपलब्ध है।
इनकी बुकिंग एक्सक्लुजिवली अमेजन पर कराई जा सकती है।
मिनी जॉन कूपर वक्र्स
(जेसीडब्ल्यू) की इस पॉवरफुल हैचबैक की एक्स शोरूम कीमत 43.90 लाख रुपए
है। यह लिमिटेड एडिशन मॉडल देश में सभी मिनी मॉडल्स की जैसे कम्प्लीटली
बिल्ट अप यूनिट (सीबीयू) के रूप में आया है। इसमें जेसीडब्ल्यू टर्निंग किट
के साथ 3 डोर मिनी कूपर एस का कौशल है। आपको इस ब्रिटिश हैचबैक में
ओरिजिनल जेसीडब्ल्यू एसेसरीज मिलेंगी। इसके कॉस्मेटिक अपग्रेड जॉन कूपर
वक्र्स स्टाइलिंग डिपार्टमेंट से बॉरो किए गए हैं।
यह मॉडल खुद को रेड रूफ व
ओआरवीएम, मैटी ब्लैक पेंट जॉब से डिफेरेनशिएट करता है। इसमें ब्लैक
फिनिश्ड बेजेल्स से सराउंडेड एलईडी हैडलाइट्स, जेसीडब्ल्यू एरोडायनेमिक
पैकेज व रियर पर जॉन कूपर वक्र्स एम्ब्लेम हैं। इसमें एक 2 लीटर फोर
सिलेंडर ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन है। कार 6.5 सैकंड में ही 0 से 100 किमी
प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ लेती है। मिनी की राइवल कार वॉल्वो वी40
क्रॉस कंट्री, मर्सिडीज बेंज ए क्लास व बीएमडब्ल्यू 1 सीरीज हैं।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























