Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय एसयूवी टाटा सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। यह कंपनी की नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV होने वाली है। इसमें परफॉर्मेंस, लंबी ड्राइविंग रेंज और प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही इसे 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में भी लाया जा सकता है। इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान फिर से स्पॉट किया गया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि Tata Safari EV में क्या कुछ खास होने वाला है।
जनवरी 2027 में हो सकती है लॉन्च
Tata Safari EV को जनवरी 2027 में होने वाले ऑटो एक्स्पो में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शन दिया जा सकता है। यह उनके लिए होने वाली है, जो बड़ी फैमिली के लिए प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV खरीदना चाहते हैं।
Harrier EV वाले प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार
आगामी Tata Safari EV को कंपनी के Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल Tata Harrier EV में भी किया गया है। इससे Safari EV में आधुनिक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और अलग-अलग ड्राइव कॉन्फिगरेशन मिलने की उम्मीद है। हालांकि, टाटा मोटर्स ने अभी तक Safari EV की आधिकारिक तकनीकी जानकारी का खुलासा नहीं किया है।
मिल सकता है 80kWh का बैटरी पैक
Tata Safari EV में Harrier EV की तरह 65kWh और 75kWh के बैटरी पैक दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा कंपनी इसके टॉप वेरिएंट में बड़ा 80kWh बैटरी पैक भी दे सकती है। अगर टाटा मोटर्स Safari EV में 80kWh बैटरी पैक उपलब्ध कराती है, तो यह कंपनी की लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल हो सकती है। फिलहाल, Safari EV की बैटरी क्षमता और चार्जिंग से संबंधित आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में 80kWh बैटरी पैक को संभावित विकल्प के तौर पर ही देखना चाहिए।
600km से ज्यादा हो सकती है रेंज
Safari EV की ड्राइविंग रेंज इसकी सबसे अहम खूबियों में से एक हो सकती है। इसके लिए Harrier EV के मौजूदा बैटरी ऑप्शन को एक संदर्भ के तौर पर देखा जा सकता है। Harrier EV के 75kWh बैटरी पैक वाले रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वेरिएंट की दावा की गई रेंज 627 किलोमीटर है। वहीं, ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वर्जन की दावा की गई रेंज 622 किलोमीटर है। अगर Safari EV में 80kWh बैटरी पैक दिया जाता है, तो इसकी रेंज भी लंबी हो सकती है।
कितनी होगी कीमत
Tata Safari EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 20 लाख रुपये होने की उम्मीद है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 30 लाख से 32 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। अगर कंपनी इस प्राइस रेंज में Safari EV लॉन्च करती है, तो यह बड़ी इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए एक ऑप्शन बन सकती है।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























