Hero MotoCorp की ये मोटरसाइकिलें हुई बंद, अब नहीं बिकेंगी
Page 2 of 4 06-05-2017
हीरो मोटोकाॅर्प ने अपनी पाॅपुलर स्प्लैंडर प्रो क्लासिक, आई स्मार्ट और एचएफ डाॅन को बंद कर दिया है। इन तीनों मोटरसाइकिलों में 97.2cc का इंजन लगा है जो 8.36bhp का पावर और 8.05Nm का टाॅर्क जनरेट करता है। सबसे पहले बात करें स्प्लैंडर प्रो क्लासिक की तो इसे एक स्पोर्ट्स बाइक की तरह से डिजाइन किया हुआ है जिसके पीछे एक काउल शेप भी दिया हुआ है। पुरानी स्टाइल लुक पर बेस्ड इस बाइक को खासतौर पर युवाओं को आकर्षित करने के लिए डिजाइन किया हुआ था। कीमत 51,405 रूपए (एक्सशोरूम) है।


































