जून में हुंडई मोटर इंडिया की बिक्री में हुई यह बढ़ोतरी
Page 1 of 1 02-07-2018
मुंबई। प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर इंडिया (एचएमआईएल) ने रविवार
को कहा कि जून 2018 में निर्यात समेत उसके वाहनों की कुल बिक्री में 19.5
फीसदी की वृद्धि हुई।
कंपनी के अनुसार, आलोच्य महीने में एचएमआईएल
ने 60,779 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल जून में 50,853 वाहनों की
बिक्री हुई थी।
कंपनी ने घरेलू बाजार में जून में पिछले साल की
समान अवधि की तुलना में इस साल 21 फीसदी वृद्धि के साथ वाहनों की बिक्री
की। पिछले साल जून में घरेलू बाजार में 37,562 वाहनों की बिक्री हुई थी।
(आईएएनएस)
Tags : Hyundai Motor India, sales, June
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































