महिंद्रा TUV 300 अगले साल होगी लॉन्च, अपडेट पर काम जारी
नई दिल्ली। देश की कार
निर्माता कंपनी महिंद्रा ने इस वक्त अपनी टीयूवी 300 के मिड-साइकिल अपडेट
पर काम कर रही है। मीडिया रिपोट्स के मुताकिक, अपडेटेड टीयूवी 300 में कई
फीचर्स के साथ कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए जाएंगे, लेकिन सबसे बड़ा बदलाव इसके
बॉडी फ्रेम में किया जाएगा।
टीयूवी 300 को भारत के नए क्रैश टेस्ट
मानदंड़ों का अनुपालन करने के लिए बॉडी फ्रेम को तैयार किया जाएगा जो कि
अक्टूबर 2019 में बिकने वाली सभी कारों पर लागू हो जाएगा। इसके अलावा
महिंद्रा अपनी एसयूवी के लिए बीएस-वीआई मानकों पर भी काम कर रही है ताकि 1
अप्रैल 2020 से नए उत्सर्जन मानकों के आने के बाद इन्हें लागू किया जाए।
टीयूवी 300 में इस वक्त 100 एचपी वाला 1.5 लीटर थ्री-सिलेंडर डीजल इंजन
दिया गया है जो कि 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स से लैस है। इस
फेसलिफ्ट मॉडल के चलते महिंद्रा अपने उन ग्राहकों को टार्गेट करेगी जो
कॉम्पैक्ट एसयूवी की ओर ज्यादा प्रतिक्रियाएं देते हैं। इसके अलावा
महिंद्रा अपनी नई 7-सीट वर्जन टीयूवी 300 प्लस पर भी काम कर रही है, जिसे
अगले साल के शुरुआत में उतारा जा सकता है। माना जा रहा है इसमें समान
9-सीटर टीयूवी 300 प्लस वाले ही फीचर्स दिए जा सकते हैं। हालांकि, इसमें
बैठने की उच्च सुविधा दी जाएगी।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































