MG Majestor SUV: मिडिल ईस्ट में ‘Rakan’ नाम से लॉन्च, भारत में आने वाली मजेस्टर की पूरी झलक
भारत में जल्द लॉन्च होने वाली एमजी मजेस्टर (MG Majestor) SUV को मिडिल ईस्ट के बाजार में उतार दिया गया है। यहां इसे MG Rakan नाम से पेश किया गया है। राकन का डिजाइन और लेआउट देखकर साफ संकेत मिलता है कि भारत में आने वाली मजेस्टर और मिडिल ईस्ट की राकन मूल रूप से एक ही SUV हैं, जिन्हें अलग-अलग बाजारों के अनुसार नाम और कुछ स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है।
एमजी मोटर भारत में मजेस्टर को अपनी SUV लाइन-अप में Gloster से ऊपर पोजिशन करने की तैयारी में है। फिलहाल ग्लोस्टर की एक्स-शोरूम कीमत ₹38.3 लाख से ₹42.5 लाख के बीच है। ऐसे में लॉन्च के बाद MG Majestor का सीधा मुकाबला Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Jeep Meridian और Volkswagen Tayron जैसी प्रीमियम SUVs से होगा।
MG Rakan का डिजाइन पहले दिखाई गई Majestor कॉन्सेप्ट से काफी मिलता-जुलता है। फ्रंट में इसे पूरी तरह नया लुक दिया गया है। इसमें ऊपर की ओर पतली LED DRLs, बीच में बड़ा ग्लॉस-ब्लैक फ्रंट ग्रिल और ज्यादा उभरा हुआ बंपर मिलता है। बंपर में दी गई सिल्वर स्किड प्लेट्स SUV को और ज्यादा मजबूत और ऑफ-रोड-रेडी बनाती हैं।
साइड प्रोफाइल में डिजाइन ग्लोस्टर जैसा ही है, लेकिन इसमें नए ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, चौड़ी ब्लैक क्लैडिंग और ऊंचा स्टांस दिया गया है। पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेल-लैंप, नया रियर बंपर और अतिरिक्त स्किड प्लेट्स मिलती हैं, जो इसे प्रीमियम और रफ-टफ लुक देती हैं।
MG Rakan के केबिन में ब्राउन और व्हाइट ड्यूल-टोन इंटीरियर दिया गया है, जो इसे काफी लग्ज़री फील देता है। इसमें
12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
मसाज फंक्शन के साथ पावर फ्रंट सीट्स
मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम
लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री
रियर AC वेंट्स और USB चार्जिंग पोर्ट
कंपनी का दावा है कि दूसरी और तीसरी रो सीट्स फोल्ड करने पर इसमें 2,400 लीटर तक का लगेज स्पेस मिलता है, जो इसे लॉन्ग-ड्राइव और फैमिली टूरिंग के लिए बेहद उपयोगी बनाता है। भारत में आने वाली MG Majestor में भी लगभग यही फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
कुवैत में पेश की गई MG Rakan को 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन के साथ उतारा गया है, जो करीब 247 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 8-स्पीड ZF ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है और इसमें
AWD सिस्टम
डिफरेंशियल लॉक
मल्टीपल टेरेन मोड्स
जैसी ऑफ-रोडिंग सुविधाएं दी गई हैं।
भारत के लिए MG Majestor में संभावना है कि Gloster वाला 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया जाए, जो करीब 212 bhp और 478 Nm टॉर्क देता है। इसे भी 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और AWD सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा।
MG Majestor भारतीय बाजार में उन ग्राहकों को टारगेट करेगी, जो Fortuner जैसी SUV से ज्यादा लग्ज़री, टेक्नोलॉजी और रोड-प्रेजेंस चाहते हैं। राकन के तौर पर मिडिल ईस्ट में इसकी एंट्री से साफ हो गया है कि मजेस्टर एक फुल-साइज, प्रीमियम और ऑफ-रोड-कैपेबल SUV होगी।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































