मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट हाइब्रिड इंडोनेशिया में लॉन्च
नई दिल्ली। भारत की कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी नई स्विफ्ट से पर्दा उठाया है। हाल ही में कंपनी ने इंडोनेशिया ऑटो शो-2018 में सुजुकी ने स्विफ्ट के हाइब्रिड वर्जन को पेश किया है। इससे पहले मारूति सुजुकी ने इस साल फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो-2018 में भी स्विफ्ट हाइब्रिड को पेश किया था। कंपनी आए दिन इस स्विफ्ट के बारे में बताती रहती है।
सुजुकी ने स्विफ्ट का हाइब्रिड मॉडल पहले भी दुनिया के सामने पेश कर चुकी है। आपको बता दें कि जापान में 2017 से इस कार को बिक्री के लिए उपलब्ध करा रही है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही नई स्विफ्ट को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
मारुति सुजुकी की इस हाइब्रिड स्विफ्ट में पावर के लिए 1.2 लीटर के 12 सी पेट्रोल इंजन तो दिया ही है साथ ही इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। यह इलेक्ट्रिक मोटर 91 पीएस की पावर और 118 एनएम का टॉर्क पैदा करती है। इंजन को 5-स्पीड ऑटोमैटेड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है।
@माइलेज के साथ सस्ती बाइक चाहिए, ये हैं 40 हजार से कम कीमत की मोटरसाइकिलें
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































