टाटा मोटर्स अगले साल लांच करेगी टाटा हैरियर एसयूवी
Page 1 of 3 15-07-2018
मुंबई। वाहन
निर्माता टाटा मोटर्स लि. ने घोषणा की कि वह अगली पीढ़ी की स्पोर्ट्स
यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) 2019 में लांच करेगी, जिसका नाम 'टाटा हैरियर' रखा
गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ऑटो एक्सपो 2018 में इस एसयूवी पर से
परदा हटाया गया था।
इसे एच5 एक्स कांसैप्ट के रूप में पेश किया गया था,
जिसे टाटा हैरियर नाम से लांच किया जाएगा। बयान के मुताबिक, टाटा हैरियर
स्टाइल, प्रौद्योगिकी और प्रदर्शन क्षमता के मामले में अगली पीढ़ी के टाटा
मोटर्स के वाहनों की झलक देगा।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































