बीएमडब्ल्यू ने भारत में मिनी अपडेट वर्जन किया लॉन्च
नई दिल्ली। भारत
में लग्जरी कारों के दीवानों के लिए ये एक खुश खबरी है। भारत में अपनी मिनी
हैच (मिनी कनवर्टिबल) का अपडेटेड वर्जन जर्मन की लग्जरी कार निर्माता
कंपनी बीएमडब्ल्यू ने बेपर्दा किया है। नई मिनी हैच और नई मिनी कन्वर्टेबल
भारत में छोटी प्रीमियम कार सेगमेंट को और ज्यादा मजबूत करेगा। कंपनी ने
इसकी कीमत 29.7 लाख रुपए और 37.10 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) के बीच रखी
है।
डीजल पावर्ड मिनी 3-डोर कूपर डी की कीमत 29.7 लाख रुपए रखी गई है।
पेट्रोल वर्जन मॉडल की कीमत 33.2 लाख रुपए रखी गई है।
वहीं डीजल पावर्ड
मिनी 5-डोर कूपर डी की कीमत 35 लाख रुपए रखी गई है।
मिनी कन्वर्टेबल कूपर
एस की कीमत 37.10 लाख रुपए रखी गई है।
ये सभी मॉडल्स जून महीने से भारत में
मौजूद मिनी डीलरशिप पर उपलब्ध हो जाएंगे।
कंप्लीट्ली बिल्ट-अप (सीबीयू) यूनिट के जरिए भारत में बेचा जाएगा।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























