Lexus ने भारत में लॉन्च की ES300h, कीमत...
अपने ग्लोबल डेब्यू के बाद एक्जीक्यूटिव लक्जरी सिडान भारत में आ गया है। लेक्सस ने अपने न्यूएस्ट ग्लोबल सिडान ईएस300एच को लॉन्च कर दिया है। भारत में इस कार का एक्स शोरूम प्राइस 59.13 लाख रुपए है। एक्जीक्यूटिव लक्जरी सिडान को कुछ महीने पहले ग्लोबल मार्केट में इंट्रोड्यूस किया गया था। अब इसने इंडियन शोर्स में डायरेक्ट एंट्री कर ली है। सीबीयू के रूप में लाई गई ईएस हाईब्रिड कार है, जिसे न्यू जनरेशन जीए-के प्लेटफॉर्म पर बिल्ट किया गया है।
ईएस300एच में एक नया फोर्थ जनरेशन हाईब्रिड ड्राइव सिस्टम है, जो यूरो VI कंप्लेंट है। नया हाईब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन से कपल्ड है। यह इम्प्रूव्ड लीनियर एक्सलरेशन, टोटल पॉवर का 224बीएचपी कंबाइंड डिलीवर करता है। माईलेज 22.37 किमी प्रति लीटर है। सेफ्टी के टम्र्स में ईएस300एच में ए क्लास लीडिंग 10 एअरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट, विकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और ब्रेक इन एंड टिल्ट सेंसर्स के साथ एंटी थेफ्ट सिस्टम ऑफर किए गए हैं।
कॉकपिट में एक सेवन इंच एलसीडी इंस्ट्रुमेंट पैनल विद लार्ज एनालॉग टेकोमीटर, डिजिटल स्पीडोमीटर और एक ईजी टू रीड मल्टी इंफोटेनमेंट डिसप्ले है। 12.3 इंच इलेक्ट्रो मल्टी विजन (ईएमवी) फुल साइज डिसप्ले पर नेविगेशन सिस्टम और इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ वायरलेस चार्जर स्टैंडर्ड के रूप में ऑफर किए गए हैं।
साथ ही इसमें क्रोम सराउंड्स के साथ लार्ज स्पिंडल ग्रिल, शार्प एलईडी हैडलैम्प्स और स्ट्राइकिंग फेशिया के लिए लोंग हूड, जबकि स्लोपिंग रूफलाइन और लोंग व्हीलबेस डिजाइन में फ्लेयर एड करते हैं। लेक्सस ईएस की टक्कर बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, मर्सिडीज बेंज ई क्लास, ऑडी ए6, जगुआर एक्सएफ और वॉल्वो एस90 से होगी।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























